Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
bhopal, Holi Milan Samaroh , Police Commissionerate

भाेपाल । रंगोत्सव के पर्व हाेली पर हर वर्ष की भांति इस बार भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन में शनिवार काे "होली मिलन समारोह" भव्य रुप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं विशेष अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई व शुभकानाएं दी गई।

होली मिलन समारोह में उपस्थित पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त निधी सक्सेना, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर व अन्य अधिकारियों ने भी गुलाल लगाकर सभी स्टॉफ को बधाई दी एवं समस्त पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।

समारोह में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन एव्ं होली व फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया गया, साथ ही वाटर केनन से पानी की बौछारो में भीगते हुए भी जोरदार डांस कर होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। समारोह में लगभग 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 
MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.