Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता अर्जुन रामपाल
ujjain, Actor Arjun Rampal , Baba Mahakal

उज्जैन । फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्हाेंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंच बाबा महाकाल के दर्शन किये। अर्जुन रामपाल बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दाैरान वे करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठे और बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।

 
फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल शनिवार सुबह चार बजे अपने दाेस्ताें के साथ बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और उनकी भक्ति में लीन रहे। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि अभिनेता अर्जुन रामपाल ने करीब 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन नंदी हॉल से किए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने शिव साधना की और चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया।ये पूजा मंदिर के यश पुजारी द्वारा संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान अर्जुन रामपाल ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘जय श्री महाकाल’ का जाप किया। उन्होंने मस्तक पर तिलक लगवाया और ‘जय श्री महाकाल’ का दुपट्टा भी पहना। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
 

मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा कि, ‘भगवान महाकाल के दर्शन मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं इंदौर के एक होली इवेंट के लिए आया था लेकिन अचानक मेरे मुंह से ऊं नमः शिवाय का जप निकलने लगा, तो मैंने तय किया कि अब मैं बाबा महाकाल के दर्शन करूंगा। यहां जो ऊर्जा है वो बहुत अद्भुत है। मैंने कई मंदिरों में दर्शन किये हैं लेकिन यहां की अनुभूति सबसे अलग है। मेरा भस्म आरती में शामिल होने का पहला अनुभव है और यह अनुभव अद्भुत है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैंने बाबा महाकाल से देश और दुनिया में सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

 
 
 
 
MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.