Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी.   अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत.   संविधान निर्माण में दरभंगा राज का योगदान.   राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें.   मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता.   इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी.   मप्र हाईकोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर याचिका.   CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ.   MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब.   MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार.   इंदौर गौशाला में 20 गायों की मौत.   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा रत्न सम्मान.   CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा.   रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना.   CM साय के जनदर्शन में 1950 आवेदन, कांग्रेस ने उठाए सवाल.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने \'आदि लोकोत्सव\' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं.   छत्तीसगढ़ में अपार-आईडी में अग्रणी प्रगति, देश के बड़े राज्यों में शीर्ष पर.  
झाबुआ में शीघ्र आरंभ होगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Medical college ,Dr. Yadav

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से शनिवार काे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर चर्चा की।

कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कुलगुरू प्राफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने उनकी स्वलिखित पुस्तक 'वक्रोक्ति' भेंट की।

MadhyaBharat 15 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.