Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
रॉकेट की तरह उड़ा जलता हुआ गैस सिलेंडर
mandsour, Burning gas cylinder ,flew like a rocket
मंदसौर । भवानीमंडी-दुधाखेड़ी माताजी मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप शनिवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते रह गया। चाय-नाश्‍ते की दुकान में गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद वह राकेट की तरह उड़ा और सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। इस दौरान कोई भी आस-पास नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। वहीं चाय की गुमटी जलकर खाक हो गई। आग का गोला बने सिलिंडर को जिसने भी देखा उनकी रुह कांप गई।


बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक में निर्माण कार्य चालू होने से बंद थी नहीं तो यहां हमेशा वाहनो की कतारें लगी रहती है। अगर वाहन खड़े रहते तो उड़ता हुआ सिलिंडर निश्चित ही वाहन पर गिरता।


जानकारी के अनुसार भवानीमंडी-दूधाखेड़ी माताजी मार्ग पर कालवा स्थान रेलवे फाटक के समीप तिरुपति दूध डेयरी नाम से चाय नाश्ते की दुकान है। शनिवार शाम को दुकान पर चाय बनाते समय गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। तेजी से आग फैलने पर दुकानदार व अन्‍य कर्मचारी तत्‍काल बाहर निकल गए।


इसी दौरन गैस सिलिंडर में प्रेशर से गैस बाहर निकली और आग का गोला बनकर सिलिंडर हवा में उड़ने लगा। राकेट की तरह तेजी सड़क के दूसरी तरफ एक सब्‍जी की दुकान के यहां जाकर गिर गया। गैस खत्‍म होने के बाद टंकी की आग बुझ गई। गनीमत रही कि गैस सिलिंडर फटा नहीं। चाय-नाश्‍ते की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में दुकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.