Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगराैली में ट्रैक पर दौड़ती इंटरसिटी एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
singroli,   major accident , Intercity Express running
सिंगराैली । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां पटरी पर दौड़ती सिंगरौली से जबलपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन दो हिस्साें में बंट गई। बोगी अलग होने के बाद ट्रेन करीब एक किलोमीटर दूर निकल गई। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। धीमी गति से चलने के कारण बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। इस घटना के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकने के बाद लोग गाड़ी से नीचे उतरे। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल, रेलवे की एक टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। ये पूरी घटना ब्यौहारी स्टेशन से पहले की है।
 
यह हादसा रविवार सुबह 7:40 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर आगे एक रेलवे पुल पर हुआ। सिंगरौली से जबलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11651 दो हिस्सों में बंट गई। हादसे के समय ट्रेन के 5-6 डिब्बे इंजन के साथ रहे जबकि थर्ड एसी के बाद के चार डिब्बे पीछे छूट गए। ट्रेन के अलग होते ही चालक दल ने ट्रेन रोक तो दी लेकिन तब तक ट्रेन कुछ आगे निकल चुकी थी। इससे यात्रियों को तेज झटका लगा। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि किसी ने चेन पुलिंग की है। इसके बाद ट्रेन के ही स्टाफ और ट्रेन में मौजूद गार्ड ने मिलकर इंजन वाले हिस्से को रिवर्स कर पीछे किया और पीछे छूट गए डिब्बों को आपस में जोड़ा, जिसमें तकरीबन 30 मिनट का वक्त लगा। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद माैके पर पहुंची रेलवे टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। आधे घंटे बाद तकरीबन 8:15 पर ट्रेन वापस से रवाना हुई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब इंटरसिटी ट्रेन सिंगरौली से रवाना होकर जबलपुर के लिए जा रही थी। 
 
ट्रेन में सवार यात्री प्रिंस साकेत ने बताया कि ब्यौहारी स्टेशन से निकलने के बाद पहले किसी ने ट्रेन की चेन पुलिंग की। इसके बाद ट्रेन फिर से चली और एक मिनट बाद ही यह हादसा हुआ। एक अन्य यात्री अजीत सोनी ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है जब अचानक तेज झटका लगा और ट्रेन रुक गई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इस पूरे मामले पर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इस समय ट्रैक पर यातायात सामान्य हो गया है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
 
MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.