Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
मशहूर संगीतकार एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी
mumbai, Famous musician ,AR Rahman
मुंबई । दिग्गज संगीतकार और गायक एआर रहमान को रविवार को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर बनाए हुए है। अब तक गायक की टीम या परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।



रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर संगीतकार एआर रहमान विदेश से चेन्नई लौटने के बाद अचानक असहज महसूस करने लगे, जिसके चलते उन्हें बीती रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर रहमान की एंजियोग्राफी की गई है। डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था, क्योंकि वह रमजान के उपवास भी कर रहे थे। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रहमान की पूर्व पत्नी सायरा को भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सर्जरी के बाद उन्होंने एआर रहमान के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया था।

 

एआर रहमान ने 1992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' के साथ संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। यह तमिल सिनेमा की पहली फिल्म थी, जिसके गाने हिंदी में डब कर के बेहद सफल हुए। रहमान ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और बहुत ही कम समय में उनके संगीत का जादू पूरी दुनिया में फैल गया। उनके प्रसिद्ध गानों में 'रमता जोगी', 'छोटी सी आशा', 'जय हो', 'कुन फाया कुन', 'यूं ही चला चल राही' जैसी कई बेहतरीन धुनें शामिल हैं।



एआर रहमान को 130 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें संगीत के क्षेत्र में 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल हैं। 2009 में, उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार मिला। रहमान के नाम 2 ग्रैमी पुरस्कार, 1 BAFTA पुरस्कार, 1 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार, 17 साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार सहित अन्य कई सम्मान हैं। इसके अलावा, भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे उच्चतम पुरस्कारों से नवाजा है।

 

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.