Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत-न्यूजीलैंड करेंगे एफटीए पर वार्ता
new delhi, India-New Zealand , talks on FTA

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता शुरू करने की घोषणा की है। इस संदर्भ में आज न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बीच एक बैठक हुई। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की नींव रखी गई है।

 

व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आए प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की वार्ता के पूर्व की गई है। अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन नई दिल्ली पहुंचे।


वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाने और बाजार पहुंच में सुधार के साथ संतुलित परिणामों को हासिल करना है। यह मील का पत्थर एक मजबूत आर्थिक साझेदारी के लिए एक साझा दृष्टि को दर्शाता है।

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.