Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हिमाचल के चार जिलों में बर्फबारी शिमला में ओलावृष्टि, ठंड बढ़ी
shimla, Snowfall in four districts ,Himachal, hailstorm

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर सख्त बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, शिमला शहर में बीती रात बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

इसके अलावा राज्य के निचले और मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी अंतर देखा गया है। सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान सिरमौर के धौलाकुआं में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा मनाली में 65.0 मिमी दर्ज की गई, जबकि भुंतर (45.6 मिमी), सिओबाग (42.0 मिमी), गोहर (36.0 मिमी), कोठी (34.0 मिमी) और कई अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा बर्फबारी जिला कुल्लू के कोठी में हुई, जहां 27.5 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। इसके अलावा लाहौल स्पीति के कूकुमसेरी में 4.8 सेमी, शिमला के खद्राला में 5.0 सेमी, केलांग और किन्नौर के कल्पा में 4.0 सेमी तथा सांगला में 3.4 सेमी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

कुल्लू में जलोड़ी जोत बंद, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से यातायात पर असर

कुल्लू जिले में जलोड़ी जोत पर बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (आनी-कुल्लू मार्ग) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। हालांकि अटल टनल रोहतांग से आवाजाही जारी है, लेकिन बर्फबारी के कारण यात्रा में कठिनाइयां बनी हुई हैं।

लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर जिलों में बर्फबारी के कारण हिमखंड (एवलांच) गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में 104 से अधिक सड़कें और 32 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं जिससे स्थानीय निवासियों को बिजली और परिवहन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किन्नौर जिले के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्थानीय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

इस बीच राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज बादल छाए हैं। मंडी जिले में आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 16 मार्च यानी आज कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17, 19, 20 और 21 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 और 22 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। 17 से 22 मार्च के बीच बारिश व बर्फ़बारी को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.