Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोरबा में 112 की टीम पर पथराव
korba, Stone pelting ,team in Korba

कोरबा । इवेंट पर जा रहे 112 के वाहन पर बीती रात असमाजिक तत्वों ने छुपकर पथराव कर दिया। इस पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पथराव करने वाले लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरे में झाड़ियों में छूपने के कारण पुलिस को देखकर मौके से सभी फरार हो गए।

 

बताया जा रहा है कि देर रात चेक पोस्ट लाल घाट में बालको इवेंट नंबर केआरबी/11 को सूचना मिली कि बालको चेक पोस्ट लाल घाट आने जाने वाले लोगों का रास्ता रोका जा रहा है। वहीं बीच सड़क पर पत्थर रखकर आने जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। इस सूचना पर जब 112 की टीम मौके पर पहुंची। तो इस दौरान असामाजिक तत्व झाड़ियों में छुपे हुए थे। जहां 112 के पहुंचते ही उस पर पथराव शुरू कर दिया। वहां पर चालक और एक पुलिस कर्मी ही थे। जहां किसी तरह उन्होंने खुद को पहले बचाया। उसके बाद इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई।

 

इस बीच सड़क पर रखे बड़े-बड़े पत्थरों को चालक और पुलिसकर्मी जब हटाने गए। तब उन पर भी पथराव किया गया। जहां चालक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। रात के अंधेरे में झाड़ियों में छुपकर अलग-अलग जगह से हो रही थी। पत्थर की वर्षा से राहगीर काफी परेशान थे। वह डरे सहमे हुए थे।

 

राहगीरों की माने तो रात लगभग 12.40 की घटना है। जहां लोग रास्ते से गुजर रहे थे। पहले तो उन पर पथराव किया गया। जहां किसी तरह बाइक सवार डर के भाग गए। जब सड़क पर पत्थर रखा गया। जिससे आने जाने वाले लोग रुकते थे। इस दौरान आस पास झाड़ियों से लगातार पथराव हो रहा था। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही रुक गई।

 
MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.