Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिक्षक की कार काे अज्ञात बदमाशों ने किया आग के हवाले
dantewada,Unknown miscreants ,teacher

दंतेवाड़ा । जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम कन्या शाला में पदस्थ शिक्षक राकेश मिश्रा की कार में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। शिक्षक राकेश मिश्रा ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि, एक दिन पहले बदमाश एक बच्चे को मारने के लिए दौड़ा रहे थे, तब शिक्षक ने उन्हें रोका था। इसी बात से नाराज बदमाशाें ने ही उनके कार में आग लगाई होगी। पीड़ित शिक्षक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 
शिक्षक राकेश मिश्रा ने पुलिस काे बताया कि, एक दिन पहले शनि‍वार को उनके साथी शिक्षक के पुत्र को कुछ बदमाश मारने के लिए दौड़ा रहे थे। उनका कहना था कि बच्चे ने स्कूटी से पाइप तोड़ दिया। बच्चा भागते हुए उनके घर आ गया था। डरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने ऐसा करने से मना किया। वहीं कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा, लेकिन बाद में विवाद शांत हो गया था। घटना के अगले दिन आज रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके घर के पास ही खड़ी उनकी कार को किसी ने आग लगा दी, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में उनके कुछ दस्तावेज भी थे, जो जल गए। शिक्षक राकेश ने बताया कि, उन्हें शक है कि एक दिन पहले जिनके साथ विवाद हुआ था वे ही कार में आग लगाए हैं।
 
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, कार काे आग के हवाले करने वाले जो भी बदमाश हो उसे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा । आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल जा रहे हैं, बदमाशाें को नहीं बख्शा जाएगा।

 

 

MadhyaBharat 16 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.