Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी कैंप में पदस्थ सिपाही ने एएसआई की गोली मार कर हत्या की
raipur, constable posted at ITBP, shot dead ASI

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ में रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में पदस्थ सिपाही ने सुबह एएसआई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी कैंप में सुबह आरक्षक ने इंसास राइफल से एएसआई को गोली मार दी। इससे मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जांच की जा रही है।

 

अधिकारियों ने बताया है कि बिहार निवासी कांस्टेबल 32 वर्षीय सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई 56 वर्षीय देवेंद्र सिंह दहिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के कारणों और घटनास्थल की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.