Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पूंजीवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने में लगी हैं: मायावती
lucknow, Capitalist parties , Mayawati
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अपने जीते ​जी अपने भाई-बहन और रिश्ते-नातों के स्वार्थ में पार्टी को कभी भी कमजोर नहीं पड़ने दूंगी। वैसे भी मेरे लिए भाई-बहन और रिश्ते-नाते केवल बसपा का ही एक अंग है, उसके सिवाय कुछ भी नहीं। पार्टी के हित में बहुजन समाज के लोग अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हैं तो उन्हें पार्टी में जरूर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इस मामले में कभी मेरे रिश्ते-नाते आड़े नहीं आएंगे।

 

उन्होंने कहा कि सावधानी तौर पर यह भी बताना चाहूंगी कि पिछले कुछ सालों से सत्ता व विपक्ष में बैठी सभी जातिवादी, सांप्रदायिक व पूंजीवादी पार्टियां बसपा के विरूद्ध अंदर ही अंदर इसे बसपा को कमजोर करने की पूरी कोशिश में लगी हैं। यह प्रयास बाबा साहब के जीते जी भी किया गया गया था। लेकिन बाबा साहब और उनके बाद कांशीराम ने इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया है। मैं भी अपने बहुजन समाज के बलबूते पर इनके इस मंसूबों को पूरा नहीं होने दूंगी। यह मेरा पार्टी के लोगों को पूरा वायदा है। उन्होंने यह भी अपील की कि बसपा के लोग ऐसे लोगों से सचेत रहें।

 

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से वक्फ बिल पर भी सत्ता व विपक्ष द्वारा जो राजनीति की जा रही है तो यह अति चिंता की बात है। यह मामला समय रहते सहमति से सुलझा लिया जाता तो यह ज्यादा बेहतर होता। केंद्र सरकार इस मामले में जरूर पून: ​सोच विचार करे, जबकि जातिवादी पार्टियां बसपा को कमजोर करने में लगी हैं। उनके साजिश और मंसूबों को पूरा नहीं होने दूंगी। बहुजन समाज मेरे साथ खड़ा है और पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में भी सक्षम है।
MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.