Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
विश्वास सारंग ने कहा कट्टरपंथी और चरमपंथी अब अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं
bhopal, Vishwas Sarang,crossing their limits

भोपाल । क्रिकेटर मोहम्मद शमी लगातार कट्टरपंथी और चरमपंथियों के निशाने पर हैं। उन्हें लगातार धार्मिक कारणों का हवाला देकर ट्रोल किया जा रहा है। अभी उनकी बेटी को लेकर एक मोहम्मद शहाबुद्दीन रिजवी ने आपत्तिजनक बयान दिया है। इसके बाद मप्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के समर्थन में आ गए हैं। विश्वास सारंग ने कहा है कि कट्टरपंथी और चरमपंथी अब अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। इस देश में अब धमकी वाली राजनीति नहीं चलेगी।


भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। साेमवार काे सारंग ने मीडिया काे बयान देते हुए कहा कि मौलाना का बयान आपत्तिजनक है। सारंग ने क्रिकेटर शमी को लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मंत्री सारंग ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी का बयान निंदनीय है। अगर मोहम्मद शमी की बेटी होली खेलती है तो इससे कट्टरपंथियों को क्या परेशानी है? यह देश हर धर्म और समुदाय के लोगों का है और यहां किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगाई जा सकती। सारंग ने कहा कि मोहम्मद शमी और उनकी बेटी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण देगी। मैंने मोहम्मद शमी को पत्र लिखकर कहा है कि किसी भी कट्टरपंथी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। यह देश सबका है, और सभी को अपनी संस्कृति के साथ जीने का अधिकार है।

 

मंत्री सारंग ने कहा, "मोहम्मद शमी इस देश का मान बढ़ाते हैं और उनकी बेटी यदि होली खेल लेती है, तो कट्टरपंथियों के पेट में दर्द हो जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक छोटी बच्ची को धमकाया जा रहा है। मौलाना ने इससे पहले भी शमी को रोजा न रखने और क्रिकेट खेलते समय पानी पीने पर धमकाया था। आश्चर्य होता है कि कट्टरपंथ इस हद तक जाएगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि होली इस देश की संस्कृति का हिस्सा है और किसी की अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक नहीं लगाई जा सकती। मंत्री ने धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए कहा, "कुरान और सभी वेदों में लिखा है कि सबसे पहले मातृभूमि और मातृवतन है। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी का इस तरह धमकाना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। शमी और उनकी बेटी को ऐसे कट्टरपंथियों से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उनकी पूरी सुरक्षा करेगी। सारंग ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "एक सुपरस्टार की बेटी को धमकी दी जा रही है, इसका मतलब पूरे भारत की बेटियों को धमकी दी जा रही है। प्रियंका गांधी, जो कहती थीं कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं', कहां हैं? राहुल गांधी, सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता, जो बेटियों के संरक्षण की बात करते हैं, आज चुप क्यों हैं? कब तक तुष्टिकरण की राजनीति से डरेंगे? यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस और विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।" उन्होंने मांग की कि कांग्रेस के नेताओं को आगे आकर कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलना चाहिए। मंत्री सारंग ने मौलाना से अपील की कि वे इस देश की सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश न करें। सारंग ने कहा कि भारत की संस्कृति सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान करती है। ऐसे में किसी को भी समाज को बांटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार इस तरह की धमकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "देश में इस तरह का कट्टरपंथ बनाना ठीक नहीं होगा। शमी जैसे खिलाड़ियों और उनकी बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी जिंदगी जीने का हक है।

 


बता दें कि बरेली (उत्तरप्रदेश) के मौलाना रजवी ने दो दिन पहले शमी की बेटी के होली खेलने पर एतराज जताया था। मोहम्मद शमी की बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आने पर रजवी ने कहा था कि मोहम्मद शमी की बेटी का रंग खेलना शरीयत के खिलाफ और नाजायज है। इसी पर खेल मंत्री सारंग ने सोमवार को पलटवार किया है। उन्होंने कहा, देश में अब कट्टरपंथ और धमकी की राजनीति नहीं चलेगी।

MadhyaBharat 17 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.