Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव पहुंचे ईडी दफ्तर
patna,   Rabri Devi and Tej Pratap Yadav, ED office

पटना । रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें पटना स्थित ईडी दफ्तर में पेश होना था। राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। ईडी दोनों से पूछताछ कर रही है। ईडी ने इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी समन भेजा है। ईडी पहली बार तेजप्रताप से इसे मामले में पूछताछ कर रही है।

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने इस साल जनवरी में लालू यादव और तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ की थी। 20 जनवरी 2024 को दिल्ली और पटना में ईडी की टीम ने लालू यादव से करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए थे।

 
सीबीआई का ये है आरोप
 
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं।
 
आराेप है कि लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल की थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। इन जमीनों के अधिकतर मामलों में मालिकों को कैश में भुगतान किया गया।
MadhyaBharat 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.