Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत में जीएसटी अधिकारी की मौत
raigarh, GST officer dies ,car and tractor

रायगढ़  ।राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रक्शापाली के पास बीती रात  एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान जीएसटी ऑफिस में रीडर के पद पर कार्यरत  शिव यादव के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन लोग तीन व्यक्ति रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस के जरिए रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब कार सवार सभी लोग रायगढ़ से खरसिया  होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

MadhyaBharat 18 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.