Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विधायक राजेश कुमार काे मिली बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान
patna, MLA Rajesh Kumar , Bihar Congress State President

पटना । बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश प्रसाद यादव काे हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजेश कुमार काे बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी व सांसद केसी वेनुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राजेश कुमार दलित वर्ग से आते है और वे बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दाे बार विधायक रह चुके है।

 

अखिलेश प्रसाद यादव ने दी बधाई

 

राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव ने बुधवार को उन्हें अपनी बधाई दी। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर लिखे बधाई संदेश में कहा कि 'कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व आदरणीय राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी, केसी वेणुगोपाल जी को मेरा धन्यवाद की आपने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा रखते हुए बिहार जैसे बड़े राज्य की कमान सौपी थी। मैं राजेश कुमार जी को बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि आपके नेत्तृव में बिहार में कांग्रेस पार्टी एक नई ऊंचाई की बुलंदी तक जाएगी।'

 

आगामी विस चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने चुना दलित चेहरा

 

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले यह बदलाव किया है और एक दलित चेहरे पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस का यह दांव पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की तरफ भी इशारा करती है। जिस तरह से कन्हैया कुमार की यात्रा को समर्थन मिल रहा है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि दलित चेहरे के सहारे पिछले कई साल से पार्टी बिहार में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पा सकती है। राजेश कुमार की पार्टी में स्वच्छ छवि रही है और गुटबाजी की राजनीति से खुद को अलग रखते हैं। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

MadhyaBharat 19 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.