Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बजरबट्‌टू सम्मेलन में फलाहारी बाबा के रूप में शामिल हुए विजयवर्गीय
indore, Vijayvargiya attended, Falahari Baba
इंदौर । इंदौर में मंगलवार देर शाम रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर बजरबट्‌टू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसके अंतर्गत शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। इसमें इस बार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय श्री पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा का रूप धारण कर शामिल हुए हैं। शोभायात्रा में डीजे-बैंड की धुनों पर लोग नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बच्चियां साफा बांधकर पहुंची। साधु-संत भी इसमें शामिल हैं। शोभायात्रा के बाद हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें कई नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे।


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर तो त्योहारों का ही शहर है। यहां रंग पंचमी बहुत मस्ती और उत्साह के साथ मनाई जाती है। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कहीं और इस तरह का रंग पंचमी उत्सव मनाया जाता होगा। पूरा शहर मानो सड़कों पर उतर आता है, लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, कोई किसी को पहचानता तक नहीं, फिर भी सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं। यह इस शहर की खूबसूरती है कि यहां के लोग इसे दिल से प्यार करते हैं।


विजयवर्गीय ने कहा कि ये शोभयात्रा इंदौर की जनता को समर्पित है। कार्यकर्ताओं ने मुझे पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा बनाया है। मैं हमेशा कहता हूं कि साल के 364 दिन मैं कार्यकर्ताओं से कहता हूं। आज का एक दिन मैं जो कार्यकर्ता कहते हैं, वह करता हूं।


बजरबट्टू सम्मेलन की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें लोग डीजे और बैंड पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शोभायात्रा में कलाकार अलग-अलग वेशभूषा में पहुंचे है। शोभा यात्रा में भगोरिया डांस भी देखने को मिला। भगोरिया गीतों पर सभी झूमते नजर आए। शोभायात्रा के बाद हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे (हास्य सम्राट) रायपुर, जॉनी वैरागी (हास्य सम्राट) राजोद, दिनेश देसी (हास्य बम) बेरछा, भुवन मोहिनी इन्दौर, चेतन चर्चित (लाफ्टर टी.वी. चैंपियन) मुम्बई, अतुल ज्वाला (राऊ) काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन शशिकांत यादव (सबरस संचालक) देवास करेंगे।

 

MadhyaBharat 19 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.