Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तांत्रिक ने जिस मासूम को दागा था उसकी मौत
shivpuri,  innocent child , tantrik has died

शिवपुरी ।  शिवपुरी जिले में एक 6 माह के बच्चे को तांत्रिक द्वारा झाड़ू फोक के चक्कर में धोनी से जलाने वाले तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अब संबंधित बच्चे की भी मौत हो गई है। इस पूरे केस में अंधविश्वास ने एक मासूम की जान ले ही ली।

यह है पूरा मामला- शिवपुरी जिले के कोलारस स्थित खैरोना गांव निवासी 6 माह के बालक को अंधविश्वास के चलते उसके माता पिता ने एक तांत्रिक से आग से धुनी दिलाई। घटना में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी और गाल व होंठ पर भी गहरे जख्म थे। पहले बच्चे को जिला अस्पताल फिर ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान हो गई मौत-मंगलवार को मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई न कराते हुए गुपचुप अपने गांव आ गए और शव को दफना दिया। बुधवार को पुलिस को इस मामले की जानकारी लगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल-  बताया जा रहा है कि बच्चे के परिजन ने शव का पीएम नहीं कराया और न ही सूचना दी। कोलारस थाना प्रभारी टीआई रवि चौहान ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों के द्वारा गुपचुप गांव में दफना दिया। परिजन से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी तांत्रिक पर केस दर्ज कर जेल पहले ही भेज दिया था।

शिवपुरी इलाज कराने आए तब मामला खुला- यह घटना 13 मार्च की है जब शिवपुरी के ग्राम खैराना व हाल शिवपुरी निवासी आदेश धाकड़ अपने 6 माह के बच्चे मयंक को दिखाने के लिए जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी के पास आया था। यहां पर जब डॉक्टर ने बालक के जले हुए गाल, होंठ व दोनों आंखों को देखा तो पता चला कि दोनों आंखों की कॉनियां सफेद होने के कारण रोशनी चली गई थी।

MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.