Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   शिवराज बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग
indore,Huge fire ,breaks out
इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राजबाड़ा के पीछे स्थित कपड़ा मार्केट क्षेत्र में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उससे पहले एक दुकान में लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।


जानकारी के अनुसार, कपड़ा मार्केट क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने सुबह करीब छह बजे एक दुकान से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकानदार भी मौके पर आ गए और अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। उससे पहले बिजली विभाग ने बिजली गुल कर दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मार्केट में पहुंच गई, लेकिन संकरी गलियां होने के कारण दमकल को मौके पर पहुंचने में ज्यादा समय लगा। हालांकि, सुबह का समय था, इस कारण गलियों में वाहन नहीं खड़े थे। अन्यथा और देर लग सकती थी। आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। दुकानदार भी दुकानों में से बिना जला समान निकालते नजर आए।


फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन नुकसान के सटीक आकलन और आग लगने के कारणों की जांच जारी है। दुकानों में भारी मात्रा में कपड़ा होने के कारण अंदर अब भी धुआं बना हुआ है, जिसे पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस दुकान से शुरू हुई, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गईं, इनमें सोनम कलेक्शन, दिलीप मैचिंग, लोटस फैशन, नर्सिंग की दुकान, दीप टेक्सटाइल्स, पूजा श्री, राज श्री फैब्रिक और कुइया टेलर शामिल हैं। इस आग की घटना में 5-7 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


फायर कंट्रोल रूप के सब इंस्पेक्टर रुपचंद्र पंडित ने बताया कि मौके पर दो दमकल गाड़िया पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं, कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष हेमा माकीजा ने कहा कि आग की इस घटना में कम से कम 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इससे पांच से सात करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.