Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कराया
chandigarh, Punjab police, cleared Shambhu

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राज्य के शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करवा लिया।रातभर जेबीसी की मदद से बॉर्डर पर पंजाब की तरफ किए गए किसानों के पक्के निर्माणों को गिरा दिया। आज सुबह पटियाला रेंज के आईजी मनदीप सिंह सिद्धू और पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने दोनों बॉर्डर का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।
केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में हुई सातवीं वार्ता के बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत लगभग 200 किसान नेताओं को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बॉर्डर खाली कराने का अभियान शुरू किया था। जगजीत सिंह डल्लेवाल को बुधवार रात जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया। आज सुबह उन्हें रेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया।
इस बीच आज सुबह हरियाणा सरकार ने भी अपने क्षेत्र में बनी बैरीकेडिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया है। चार किलोमीटर पहले ही पुलिस ने नाके लगाकर लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है। हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर अपनी सीमा में बनाई पक्की बैरीकेडिंग को हटाने के लिए जेसीबी, हाइड्रा समेत दूसरी मशीनों को लगाया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार से यह रास्ता आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएंगे। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर अभी पुलिस बल तैनात रहेगा।

 

 

 

MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.