Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
द्रमुक सांसद स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहने पहुंचे नहीं चली लोकसभा
new delhi, DMK MPs arrived  , Lok Sabha

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को परिसीमन के मुद्दे पर द्रमुक सदस्य स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहने पहुंचे। इसके चलते कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित कर दी गई। वहीं 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी द्रमुक सदस्यों के शोर-शराबे के बीच कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दो बजे भी इसी कारण से कामकाज नहीं हुआ और दो मिनट बाद ही कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने द्रमुक सदस्यों के स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनने पर नाराजगी जताई। बिरला ने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया और मर्यादा से चलेगा और इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। सदस्यों को नियम 349 पढ़ना चाहिए। सदन में नियमों का पालन सुनिश्चित कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। वहीं 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी द्रमुक सदस्य टी-शर्ट पहने आए और शोर-शराबा किया। इसके बाद कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दो बजे के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

 

द्रमुक सदस्यों ने परिसीमन के मुद्दे पर सदन के बाहर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहने प्रदर्शन किया। इसमें फेयर डिलिमिटेशन की बात लिखी थी। मुद्दा परिसीमन से जुड़ा है और द्रमुक का कहना है कि परिसीमन के बाद दक्षिण राज्यों में सीटों की संख्या कम हो जाएगी।

MadhyaBharat 20 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.