Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
युवती की आंख में लगी गोली
indore, Bullet hits ,girl in the eye
इंदौर । शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी नगर में एक युवती को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। युवती का नाम भावना सिंह (28) पुत्री संतोष‍ सिंह बताया गया है। वह मूलत: ग्वालियर में मुरार की रहने वाली है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिससे उसके दोस्त भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान गोली चली है, जो युवती की आंख में लग गई।


लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि घायल युवती भावना सिंह को शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे कुछ युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जब उनसे घटना के बारे में पूछताछ की, तो वे परिवार को बुलाने का कहकर बाहर निकले और फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना महालक्ष्मी नगर की है, जहां युवती के दोस्त किराए से रहते हैं। बताया जाता है कि वह रात में तीन लड़कों के साथ थी। यहां पर लड़के शराब पार्टी कर रहे थे, इसके बाद गोली चली है।


बताया गया है कि गोली लगने के बाद जब युवक घायल युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां वे अपनी की-चेन भूल गए। की-चेन पर आरआर मेंशन बिल्डिंग का पता दर्ज था, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें रात के समय आरोपी बिल्डिंग से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पांच युवकों ने घटना स्थल के पास एक मकान किराए पर लिया था। इनमें से दो युवक निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने मौके पर मकान मालिक को बुलाकर पूछताछ की। मकान मालिक ने चारों युवकों के नाम से बना रेंट एग्रीमेंट पुलिस को सौंप दिया, जिसके आधार पर उनकी पहचान हुई है।


डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी किराए की कार से भावना सिंह को अस्पताल लेकर गए थे। वह कार आरोपियों ने निपानिया छोड़ दी थी। उस पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने कार मालिक जतीन जयसवाल को बुलाया। उसने बताया कि आशू यादव को कार किराए पर दी थी। आशू दतिया का रहने वाला है। मकान मालिक दीपक जिन लड़कों को मकान दिया है, वह दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं।

 

MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.