Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कूल संचालन समय में हुआ परिवर्तन
dhamtari, Changes in school ,operating hours
धमतरी । केंद्रीयकृत परीक्षा व गर्मी एवं अन्य समस्या को ध्यान में रख स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। अब सुबह नौ बजे लगने वाली कक्षाएं सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक लगेगी। समय परिवर्तन की मांग शालेय शिक्षक संघ के सदस्यों ने की थी। मांग पूरा होने पर संघ ने डीईओ टीआर जगदल्ले का आभार जताया है।

शालेय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बना हुआ था। साथ ही केंद्रीयकृत परीक्षा होने से शाला संचालन में भी दिक्कतें आ रही थी। इसे ध्यान में रख इन समस्या के अलावा अन्य समस्याओं से डीईओ को अवगत करा स्कूल संचालन समय में परिवर्तन की मांग संगठन के माध्यम से की गई थी। संघ की मांग पर विचार करने के बाद डीईओं ने स्कूल संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। जिले में संचालित समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई हायर सेकेंड्री स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। ऐसी शाला जहां दो पालियों कक्षा संचालित होती है। वहां प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तथा हाई हायर सेकेण्ड्री स्कूल दोपहर 12 से साढ़े चार बजे तक संचालित होगी। इस अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के रोहित साहू, अश्वनी पाटकर, भावना साहू सहित अन्य मौजूद थे।
MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.