Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छग व‍िधानसभा : उत्‍पादन से अध‍िक धान खरीद पर व‍िपक्ष ने की चर्चा की मांग
raipur , CG Vidhansabha, purchase of paddy

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विपक्ष ने उत्पादन से अधिक धान खरीद पर स्थगन प्रस्ताव लाया। साथ ही सरकार पर लगभग 13 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए सदन का काम रोककर चर्चा की मांग की। स्थगन प्रस्ताव नामंजूर होने पर विपक्ष ने सदन से बर्ह‍िगमन किया।


स्थगन प्रस्ताव की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा क‍ि किसानों की मेहनत में अध‍िकारी धूल झोंक रहे हैं। लगभग 13 हजार करोड़ का धान खरीद में घोटाला हुआ है। उत्पादन से 36 प्रत‍िशत से अधिक खरीद हुई है। उमेश पटेल ने कहा क‍ि धान खरीद छोटा-मोटा मामला नहीं है, सदन का काम रोककर इस पर चर्चा कराई जानी चाहिए।


इस बीच स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा क‍ि धान खरीद में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, धान खरीद पर सत्तापक्ष जवाब नहीं दे पा रहा है। जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से बर्ह‍िगमन कर द‍िया।

 

MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.