Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पंजाब में बिहार के छात्राें पर हुए हमले के पीड़ितों ने नीतीश कुमार से लगाई गुहार
patna, Victims, attack on Bihar

पटना । पंजाब के बठिंडा स्थित गुरु काशी युनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों पर हमले के पीड़ितों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है।जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।  

 
पंजाब के बठिंडा में गुरु काशी यूनिवर्सिटी परिसर में बिहार के छात्रों को बेरहमी से पीटा गया है। इन छात्रों ने मीडिया और साेशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश से मदद की गुहार लगाई है। इसे लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री को ईमेल भी भेजा है। इन छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों पर तलवार से हमले किए गए जिसमें कई छात्रों के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। छात्रों का दावा है कि पंजाब पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। इन छात्रों में बीटेक, बीफार्मा, बीसीए, एमसीए, एमबीए समेत कई दूसरे पाठ्यक्रम के छात्र हैं। पिछले 5 दिनों से स्थिति भयावह बनी हुई है।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश और बिहार के शिक्षा मंत्री को ईमेल भेजा है। छात्रों ने नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई हैं। 
 
उधर, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पंजाब के बठिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों पर जानलेवा हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है। बिहार के कई युवा इस घटना में घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब गुंडागर्दी का गढ़ बन गया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जातीय एवं अन्य राज्यों के प्रति वैमनस्यता बढ़ाने का काम किया है। पंजाब सरकार बिहार के छात्रों को त्वरित सुरक्षा प्रदान करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

 

MadhyaBharat 21 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.