Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हम सब भारतीय है, अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है : डिप्टी सीएम अरुण साव
raipur, unity in diversity, Deputy CM Arun Saw

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, भारत में रहने वाले सभी एक है। अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है। देश विविध संस्कृति और सभ्यता से मिलकर बना है। सभी की अपनी परंपराएं हैं और सब मिलकर ही देश बनता है, इसलिए एक भारत श्रेष्ठ भारत है।

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रीष्मकाल में जल संकट पर कहा कि, समय के साथ जल की कीमत पूरी दुनिया को समझ में आ रहा है। जल है तो कल है, ये केवल नारे नहीं है, यह हकीकत है। उन्होंने कहा कि, लगातार जल स्तर नीचे गिरते जा रहा है। ये सभी के लिए चिंता का विषय है। इससे बचने के लिए सबको समन्वित प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, अच्छी बारिश नहीं होने के कारण गांवों के तालाब नहीं भर रहे, बारिश का पानी धरती पर रुकना बेहद जरूरी है। साव ने कहा कि, गांवों के साथ शहरों में वर्षा जल को संरक्षित करने वॉटर हार्वेस्टिंग कराना चाहिए, ताकि जलस्तर बरकरार रहे, सबको नई सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री साव ने कहा कि, सरकार लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। सभी विभागों को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। वहीं सरकार के साथ साथ हर नागरिक को भी इस दिशा में जागरूक होना पड़ेगा। आज जल संचय, जल संरक्षण, जल संवर्धन पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

साव ने विधायकों के प्रशिक्षण पर कहा कि, यह विधानसभा की ओर से सभी विधायकों के लिए आयोजित किया गया है। इसी तरह पूर्व में मंत्रियों को भी दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, अब सभी विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जैसे कि- वे कैसे काम करें, जिससे जन अपेक्षाएं पूरी हो, अच्छे जन प्रतिनिधि कैसे बनें। इन सब विषयों पर अलग-अलग सत्रों में विधायकों को मार्गदर्शन मिलेगा। यह प्रशिक्षण पहली बार के विधायकों के लिए उपयोगी होगा।

MadhyaBharat 22 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.