Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईपीएल 2025: केकेआर बनाम आरसीबी के उद्घाटन मुकाबले पर बारिश का साया
kolkata, IPL 2025, Rain looms

कोलकाता । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच यह मुकाबला शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, लेकिन शहर में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि, दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए धूप निकली, जिससे मैच के बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद जगी। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम की मार से दोनों टीमों की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार को बारिश के कारण केकेआर और आरसीबी की ट्रेनिंग सेशन बाधित हुई। इससे पहले सप्ताह में केकेआर का इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, जबकि बुधवार और गुरुवार को भी हल्की बारिश से ट्रेनिंग प्रभावित हुई।
भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि इस क्षेत्र में बारिश जारी रह सकती है। कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

आईपीएल नियमों के मुताबिक, लीग स्टेज के मैचों के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय उपलब्ध रहेगा, ताकि कम से कम पांच ओवर प्रति पारी का खेल पूरा किया जा सके। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे से होनी है।


इस मुकाबले के बाद केकेआर अपनी अगली भिड़ंत 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से करेगा, जबकि आरसीबी 28 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलेगा। इस मैच से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे इस नए आईपीएल सीजन की धमाकेदार शुरुआत होगी।

टीमें इस प्रकार हैं:
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) स्क्वाडः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रामांदीप सिंह, अंकृष रघुवंशी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मयंक मार्कंडे, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, लवनीत सिसोदिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, मोईन अली, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) स्क्वाडः विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वस्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज बंडागे, टिम डेविड, कृणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान थुशारा, लुंगी एन्गिडी, यश दयाल, रासिख दर सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

MadhyaBharat 22 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.