Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
अयोध्या से नागपुर जा रही बस पलटी 3 यात्रियों की मौत
jabalpur,   Ayodhya to Nagpur  , 3 passengers died

जबलपुर । मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर जिले का है। यहां बरगी थाना क्षेत्र स्थित रमन पुर घाटी पर अयोध्या से नागपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लाेग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सिवनी लखनादौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। यात्री अयोध्या में दर्शन करने के बाद रामरथ बस में सवार होकर नागपुर जा रहे थे। इस दाैरान रमन पुर घाटी में पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से लखनादौन अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई। मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी मलम्मा (45) पत्नी सनथप्पा, नागपुर निवासी शुभम मेश्राम (28) और अमोल खोडे (42) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को लखनादौन और जबलपुर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन, गह निगरानी के लिए उन्हें फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। फिलहाल, तीनों मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.