Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सुकमा में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
sukma,   huge amount ,arms and explosives

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग माओवादियों के ठिकाने मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा जंगल की पहाड़ी से भारी मात्रा में डंप बन्दूक आदि हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। यह  कैम्प दुलेड अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों के छिपाये हुए छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री की बरामदगी हुई है।

 

सुक्रमा की एसपी किरण चव्हाण ने रविवार काे बताया कि सुकमा जिले के नक्सल उन्मूलन अभियान तहत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को जिला पुलिस बल, सुरक्षा बलाें व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए थाना चिंतागुफा अंतर्गत दुलेड कैम्प के मरकनगुड़ा जंगल क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान शनिवार काे लगभग 08 बजे ग्राम मरकनगुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाकर रखी छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। सभी पार्टियां अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं। 

 

इसी क्रम में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को ही जिला पुलिस बल, 203 कोबरा वाहिनी, डी/काॅय एवं वायपी/131 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना चिंतागुफा अंतर्गत नवीन कैंम्प मेंट्टागुडा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे। अभियान के दौरान लगभग 11:30 बजे ग्राम मेटागुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाये हुए तीन बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया गया। सभी पार्टि अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं। 

 

कैम्प दुलेड अंतर्गत नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों का विवरण-

भरमार (सिंगल बैरल) छह, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) 18 (लाइव), एमीटर एक, डेटोनेटर छह, बेल्ट 01, स्लिंग एक, बेल्ट (काला)–एक, वर्दी (काला) एक, पिट्ठू (बैकपैक) दाे, पाउच दाे, बैटरी चार्जर एक, सेमीकंडक्टर सर्किट दाे, बीजीएल कार्ट्रिज नाै, लोहे के छर्रे, सोल्डरिंग वायर, नक्सल साहित्य, दवाइयाँ, कोडेक्स वायर (20 सेमी) 10 नॉट के साथ एंटीना उपकरण बरामद हुआ।

 

नवीन कैम्प मेटागुड़ा अंतर्गत नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों-

12 बोर राइफल -दाे, कंट्री मेड राइफल-एक, नॉटेड कॉर्डेक्स वायर-0.5 मीटर, सेफ्टी फ्यूज- 08 मीटर, बीजीएल राउंड दाे, कारतूस (कंट्री मेड) 10 नग, देसी डेटोनेटर -06 , गन पाउडर-100 ग्राम 9. देसी बम एक, गोला बारूद पाउच-दाे, कॉम्बैट पिट्ठू-एक, आयरन एंगल 50, स्टील पाइप (बीजीएल मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल लंबाई 02 फीट) -एक, यू टाइप आयरन एंगल-30, दाे पिन इलेक्ट्रिक सॉकेट -20, सिविल ड्रेस-एक जोड़ा, नक्सल झंडा-एक बरामद हुआ है।

 

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.