Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केशकाल घाट के सातवें मोड़ पर दो ट्रकाें की आमने-सामने की हुई भिड़ंत
kondagaon, Two trucks collided,Keshkal Ghat
कोंडागांव । जिले के केशकाल घाट के 7वें मोड़ पर रविवार दोपहर दो ट्रक आपस में टकरा गए, हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक के पैरों में चोट आई है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संकरी और घुमावदार सड़क के कारण ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इनमें से एक ट्रक तेज रफ्तार में था, जबकि दूसरा ट्रक घाट के तीखे मोड़ पर मुड़ने की कोशिश कर रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद एक ट्रक का चालक बुरी तरह केबिन में फंस गया। पुलिस और बचाव दल ने चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिससे यातायात घंटाें प्रभावित हुआ।

 

MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.