Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
raipur,  22 Naxalites surrendered , Bijapur

बीजापुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में रविवार 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि ये सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसे अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं।

 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली तेलंगाना स्टेट कमेटी, प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी ,पामेड़ एरिया कमेटी और कोंडापल्ली से जुड़े हुए थे। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनमें से 6 नक्सलियों पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष आज आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 25-25 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में वर्ष 2025 में अब तक कुल 107 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि 143 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 82 माओवादियों को सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया गया है।

 
MadhyaBharat 23 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.