Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
नाजिया इलाही खान ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
ujjain, Nazia Ilahi Khan , Lord Mahakal
उज्जैन । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान रविवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाकर पवित्र रमजान के महीने में बाबा का आशीर्वाद लिया। गर्भगृह की दहलीज से उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन किया और नंदी जी का आशीर्वाद लेकर मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान नाजिया बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने अपने मस्तक पर भी तिलक लगाया। जय श्री महाकाल का उद्घोष किया और उसके साथ ही शीश नवाकर बाबा महाकाल से प्रार्थना भी की।


महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदुस्तान औरंगजेब की मानसिकता रखने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। हिंदुस्तान केवल उन्हें बर्दाश्त करेगा जो उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के दिमाग के हैं। जो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसी सोच रखते हैं, जो अपने स्पीच के माध्यम से भागवत गीता के श्लोक को बताया करते हैं। उन्होंने कहा कि वह एपीजे अब्दुल कलाम की बातों को एक बार फिर से दोहराकर इस देश के उन मुगल आक्रांताओं की औलादों को समझाने की कोशिश कर रही हूं कि रमजान जब बोलते हो तो पहले भगवान राम ही आते हैं और उसके बाद फिर जान आता है।


उन्होंने बताया कि वर्तमान में संघ की खूबसूरत सभा हुई है। इतने दिनों की सभा बैठक हुई है, जिसमें बांग्लादेश में जैसे सबसे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हुआ, जिस हिसाब से पाकिस्तान में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हुआ है, जिस हिसाब से संभल में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हुआ, बहराइच पर हिंदुओं पर अत्याचार हुआ, हर जगह हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है तो मुझे ऐसा लगता है कि संघ की इस बात को आगे लेकर जाने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि जो पीओके हमारा था उस पर चिंतन और भी तेज करने की जरूरत है, क्योंकि एक तरफ हमें यह बताया जा रहा है कि पीओके अखंड भारत का हिस्सा दोबारा होगा। हमारा भारत जो कई टुकड़ों में टूटा वह दोबारा हम उसको अखंड भारत बनाएंगे। दूसरी तरफ हम बांग्लादेश के हिंदुओं को अगर नहीं बचा पा रहे हैं तो यह हमारे लिए शर्म से सर झुकाने की बात है। हम अगर संभल में हिंदुओं को नहीं बचा पा रहे, हम अगर नागपुर में हिंदुओं को नहीं बचा पा रहे हैं तो फिर हमारे ज्यूडिशरी सिस्टम को और भी बेटर करने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि जब मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए तो आंखों में आंसू आ गए। जब मैं आ रही थी तो अपने दोनों पिता स्वरूप भाई से मैं कह रही थी कि पवित्र जगह पर चरण रखते ही जो अहसास होता है वह खूबसूरत अहसास का आनंद ही कुछ और होता है। मेरे घर में कई जवान बेटियों उमराह के लिए भी गई थी। मक्का मदीना पर आने के बाद जो उन्होंने बताया उसके बाद मेरी हिम्मत कभी नहीं हुई कि वर्बल नॉलेज होने के लिए मैं मक्का मदीना चली जाऊं, लेकिन जब भी मैं मंदिरों का दर्शन करती हूं और जिस खूबसूरती से और जिससे पूरे सभ्यता के साथ और पूरे प्रोटेक्शन के साथ मुझे जिस हिसाब से इतनी इज्जत के साथ इतने सम्मान के साथ मुझे दर्शन कराया जाता है और सबकी नज़रें झुकी होती हैं। सबकी जुबान पर दीदी होता है। यह कहीं न कहीं हम हमारे शांतिपूर्ण समुदाय के पुरुषों को सीखने की जरूरत है।
MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.