Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मप्र में मोहन सरकार का जल सौर पवन और पर्यटन पर फोकस
bhopal, Mohan government

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की बैठक में जल, सौर, पवन और पर्यटन पर अहम निर्णय लिए गए। प्रदेश विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-1 में हुई बैठक में राज्य जल निगम की समूह पेयजल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संधारण व्यय को कम करने के लिये सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित किये जाने के लिये सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है।

इसमें परियोजना कैप्टिव मोड पर स्थापित करने एवं उक्त परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत को मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा निविदा प्रक्रिया से प्राप्त दर पर क्रय किये जाने की सहमति दी गयी। वहीं, परिषद के सामने जानकारी आई कि मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा 147 समूह पेयजल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें से 41 परियोजना पूर्ण हो गई हैं और पेयजल प्रदाय प्रारंभ है। प्रगतिरत 106 योजनाओं में से 11 योजनाओं में आंशिक रूप से पेयजल प्रदाय प्रारंभ है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में जल निगम को कहा है कि आगामी दो वर्षों में 124 योजनाओं को पूर्ण कर इन योजनाओं में सम्मिलित ग्रामों में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल प्रदाय सुनिश्चित किया करें, जिस पर जल निगम की ओर से इसे पूरा करने का भरोसा दिलाया गया है।


उल्‍लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा समूह योजनाओं के संचालन में वर्तमान में विद्युत आपूर्ति मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी से एचटी कनेक्शन प्राप्त कर की जा रही है। आगामी वर्षों में संचालन-संधारण में आने वाली समूह योजनाओं की ऊर्जा आवश्यकता पूर्ण करने के लिये सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित की जायेंगी। जल निगम सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पादित शत-प्रतिशत विद्युत का उपयोग करेगा।

राजगढ़ पैलेस को अतिरिक्त भूमि आवंटन की स्वीकृति-

इसके साथ ही एक अहम निर्णय में मंत्रि-परिषद द्वारा राजगढ़ पैलेस होटल एण्ड रिसोर्ट (ईआईएचएल) द्वारा मांगी गई भूमि कुल रकबा 19.214 एकड़ वर्तमान कलेक्टर गाइड लाइन की असिंचित कृषि भूमि दर पर दिये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्रस्तावित पर्यटन परियोजना में योगा सेंटर, वेलनेस सेंटर तथा जिम्नेजियम तथा अन्य पर्यटन गतिविधियों की स्थापना एवं संचालन किया जायेगा।

ज्ञात हो कि यूनेस्को (यूएनईएससीओ) की वर्ल्ड हैरिटेज सूची में दर्ज खजुराहो विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। खजुराहो से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर राजगढ़ पैलेस ग्राम राजगढ़ तहसील राजनगर उत्तरपुरा पन्ना रोड पर स्थित है।

 

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.