Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आने से पेपर जमा करने जा रहे शिक्षक की मौत
korba,  teacher , trailer

कोरबा । जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना आज सोमवार को दोपहर के वक्त एनएच 130 कटघोरा-अंबिकापुर सड़क मार्ग पर बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लमना में हाई स्कूल के सामने हुई।

मृतक शिक्षक समारसाय खैरवार (50 वर्ष) नवापारा स्कूल से परीक्षा संपन्न करा कर हाईस्कूल में पेपर जमा करने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें ठोकर मार दिया। शिक्षक लहूलुहान होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और मोहल्ले वालों ने 112 को डायल कर शव को पोड़ी उपरोड़ा रवाना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बांगो थाना प्रभारी ऊषा सेंधिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रेलर के चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

 

MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.