Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत : मुख्यमंत्री साय
raipur,  roots of democracy ,Chief Minister Sai
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु साेमवार काे एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम काे संबाेधित किया।
 
मुख्यमंत्री साय राष्ट्रपति के आगमन पर कृतज्ञता ज्ञापन करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती दिवस मना रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें भारत में वैदिक काल से मजबूत रही हैं। विधानसभा के सदस्य सत्र के लिए बहुत मेहनत करते हैं। एक अच्छे वातावरण में सदन का काम बेहतर चल रहा है। हाल में विधानसभा सदस्यों के लिए आइआइएम रायपुर पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सीखने की प्रक्रिया चलते रहने चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। आज राष्ट्रपति महोदय को हम सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन में हुए कार्यों की दी जानकारी
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति की वर्तमान विधानसभा छठवीं विधानसभा है। हमारे विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 90 है। अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 सदस्य, महिला सदस्यों की संख्या 19 है। इस विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है। राष्ट्रपति की संसदीय व्यवस्था का उद्देश्य लोक कल्याण है। अब तक 565 अहम विधेयकों को विधानसभा में पारित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2005 में मातृशक्ति के सम्मान सुरक्षित रखने की दृष्टि से टोनही प्रताड़ना के लिए विधेयक पारित किया। लोकसभा गारंटी विधेयक खाद्य सुरक्षा विधेयक पारित किया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि जगन्नाथ जी के लिए छत्तीसगढ़ से चावल जाता है। सीएम एक आदिवासी परिवार से हैं। सहजता और सरलता से नेतृत्व कर रहे है। हम सब छग के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
 
MadhyaBharat 24 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.