Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
सरस्वती शिशु मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़
sehdol, Unknown miscreants ,  Saraswati Shishu Mandir
शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल जिले ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अखेटपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के दरवाजे तोड़ दिए गए और रजिस्टर को जला दिया। भारत माता, अखंड भारत, सरस्वती देवी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की तस्वीरें नीचे फेंक दी। पंखों समेत दूसरे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। मंगलवार को स्कूल प्रबंधन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल पा रही है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषांगिक संगठन विद्या भारती इस स्कूल का संचालन करता है। स्कूल के प्राचार्य शिवकुमार पटेल ने बताया कि 1993 से संचालित स्कूल में कुल 13 टीचर हैं। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक 280 स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। स्कूल के चार कमरों में तोड़फोड़ की गई है। पूजन सामग्री बिखेर दी गई है। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तोड़े हैं। पंखों के अलावा दो शौचालयों के दरवाजे तोड़े हैं। अज्ञात बदमाशों ने कुछ दस्तावेज भी जलाए हैं। करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मकसद समझ से परे है।


घटना के बाद ग्रामीणों ने भी आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर हैं। ऐसी घटनाएं शिक्षा के माहौल को खराब करती हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर भी असर पड़ता है।
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.