Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश में दूध उत्पादन नौ से बीस प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्य किये जाएंगे
agarmalwa, Chief Minister ,twenty percent
आगरमालवा । मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंगलवार को आगरमालवा जिले के ग्राम सालरिया स्थित विश्व के पहले कामधेनु गौ-अभ्यारण्य में 58 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत के 23 विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश में दूध का उत्पादन नौ से बीस प्रतिशत बढ़ाने के लिये कार्य किये जाएंगे तथा दूध पर पाँच रुपये लीटर की दर से बोनस भी दिया जाएगा। वहीं दस से ज्यादा गाय पालने वाले को अनुदान भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बड़े नगरीय निकायों में दस हजार गायों के संरक्षण व संवर्धन हेतु बड़ी गौशालाएं शुरू की जाएगी साथ ही प्रदेश में आर्दश वृंदावन गांव भी बनाएंगें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कामधेनु गौ-अभ्यारण्य में ग्वाल प्रशिक्षण केन्द्र तथा कामधेनु गुरूकुलम का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्वसहायता समूहो को छह करोड़ बारह लाख रुपये का बैंक ऋण भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने अपने 61वें जन्मदिवस के अवसर पर अभ्यारण्य में 61 किलो लड्डुओं से तुलादान किया जो गायों को खिलाये गये।

इसके पूर्व कामधेनु गौ-अभ्यारण्य ग्राम सालरिया में बने हेलीपैड पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखनसिंह पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेंटवाल, आगरमालवा विधायक मधु गेहलोत, सुसनेर विधायक भेरूसिंह बापू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत् किया गया।

 

MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.