Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगरौली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग
singroli, Two buses parked , caught fire
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें जलकर खाक हो गईं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।


ट्रैफिक थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे सिंगरौली अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर खड़ी विजय ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी-33, ई- 0813 में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और पास की खड़ी सिद्दीकी बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी-17, पी 1277 को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त विजय ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर जाहिद खान, कंडक्टर काशी पटेल और क्लीनर हरीश पनिका सो रहे थे। कंडक्टर काशी बस में आगे, ड्राइवर जाहिद पीछे और क्लीनर हरीश बस के बीच वाली सीट पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे काशी की आंख खुली तो उसने बस में आग लगी देखी। वह घबराकर उठा और बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। काशी आगे वाले गेट से जबकि जाहिद पीछे वाले गेट से बाहर आ गए लेकिन हरीश नहीं निकल पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बचने का समय नहीं मिला। वह जिंदा जल गया। हरीश पनिका (24) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के वाड्रफ नगर का रहने वाला था। साल 2023 में उसकी शादी हुई है। कोई संतान नहीं है।
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.