Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया जन्मदिन
bhopal, Chief Minister , leprosy patients
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को 60 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भोपाल के गांधी नगर में स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर कुष्ठ रोगियों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। धोती-कुर्ता पहने हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया। उन्होंने अपने हाथों से भोजन परोसा।


महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज का दिन कई अर्थों में हम अलग प्रकार से मना रहे हैं। वैसे तो हमारी हर सांस के साथ जन्म का समय है। लेकिन, दिन और साल के हिसाब से आज मेरा जन्मदिन है। मैंने अपने मित्रों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ में महात्मा गांधी कुष्ठ सेवा धाम में कुष्ठ बंधुओं के साथ जन्मदिन मनाया।


उन्होंने कहा कि ये बीमारी परमात्मा की न जाने कौन सी लीला है। लेकिन, कष्ट से भागने के बजाय कष्ट से लड़ने के लिए ये कुष्ठ योद्धा के नाते से अपने रोजमर्रा के सारे काम निपटाते हुए अपने आप को भी बचाकर चल रहे हैं। हमारी सरकार का भी दायित्व है कि सरकार हर कष्ट में साथ खड़ी दिखाई दे। ऐसे बंधुओं के बीच आकर एक आत्मीय सुख मिलता है। ये ऐसी लाइलाज बीमारी है। लेकिन, ये जरूरी नहीं कि भविष्य की पीढ़ी भी ऐसी हो। ऐसे कई सारे भ्रम मिटाने की जरूरत है।


गौ शाला में जन्मदिन मनाऊंगा
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आगर मालवा की गौशाला में गौमाताओं की सेवा करने जा रहा हूं। उसके बाद सुधीर भाई के आश्रम में जहां ऐसे ही आश्रित और कई प्रकार के कष्ट से ग्रस्त लोग रहते हैं। उनसे मिलूंगा और उनके बीच में जन्मदिन मनाऊंगा। प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है। इसलिए हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव किया है। आज मैं उज्जैन संभाग में 25 इंडस्ट्री का भूमिपूजन करने जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि सभी लोगों को साथ लेकर विकास के पथ पर लगातार मप्र आगे बढ़ता रहेगा।


मुख्यमंत्री भोपाल से आगर मालवा जिले के सुसनेर में स्थित सालरिया गौ अभ्यारण पहुंचेंगे और यहां सालरिया में एक वर्षीय गौ कृपा कथा के समापन में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम गौ प्रसादम का लोकार्पण करके विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहीं पर तुलादान और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी रखा गया है। गौ पूजन, कन्या पूजन, यज्ञ के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन और हितलाभ वितरण का कार्यक्रम भी होगा।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन्मदिन के मौके पर सीएम हाउस में केक काटा। इस दौरान उन्हें उप मुख्यमंत्री राजेंन्द्र शुक्ल भी बधाई देने पहुंचे थे। साथ ही मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, जे एन कंसोटिया सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.