Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नाबालिग का अपहरण करने वाले दाे आराेपित गिरफ्तार
jagdalpur, Two accused ,kidnapping a minor arrested
जगदलपुर। जिले के परपा थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में दाे आराेपित अनीश ठाकुर एवं दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2025 को नाबालिग के परिजन परपा थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे गुमराह कर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नाबालिग की पतासाजी के दाैरान नाबालिग के फोन कॉल्स की हिस्ट्री खंगाली गई। साथ ही उसके करीबियों के यहां भी पता लगाया गया। पुलिस को पता चला कि एक युवक उसे ओडिशा की तरफ लेकर गया है। वहीं पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फोन को ट्रेस करवाया। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला कि वह ओडिशा के नवरंगपुर जिले में है। जिसके बाद परपा से एक टीम को ओडिशा के नवरंगपुर भेजा गया था। पुलिस ने वहां एक घर से नाबालिग को बरामद किया। साथ ही एक युवक अनीश ठाकुर  (21)  निवासी जैतगिरी काे गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह नाबालिग  को शादी के लिए भगाकर ले गया था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए तो पता चला कि नाबालिक को आरोपी के साथ भगाने में दीपक ठाकुर  (33) नाम के युवक का भी हाथ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार काे कार्यवाही  उपरांत दाेनाें काे न्यायिक रिमांड पर जेल  भेज दिया है।
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.