Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नक्सली संगठन दहशत में नक्सली लीडर के पत्र से हुआ खुलासा
bijapur, Naxalite organization, letter revealed
बीजापुर  । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद ख़त्म करने की समय सीमा तय करने के बाद से सुरक्षाबलाें की ताबड़ताेड कार्यवाही से अब नक्सलियों में दहशत साफ दिखाई दे रहा है।

इसी बीच बीजापुर के अरंडी मुठभेड़ वाली जगह पर नक्सलियों का एक पत्र बरामद हुआ है। गोंडी भाषा में लिखे गए 2 पन्ने के पत्र में सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव और संगठन में दहशत का जिक्र किया गया है। बरामद हुए पत्र से साफ जाहिर है कि सरकार द्वारा नक्सलियाें के खात्में के लिए तय की गई समय सीमा का नक्सल संगठनों में खौफ है। नक्सली लीडर मोटू ने महिला नक्सली कमांडर मनकी के नाम गोंडी में पत्र लिखा है। जिसमें नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में लगातार बढ़ रहे दबाव का जिक्र है। जिसे लेकर नक्सलियाें में भय व्याप्त है। नक्सली लीडर माेटू ने अपनी कमांडर मनकी को लिखे पत्र में कहा है कि अब हमारे लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। पत्र में हाल ही में हुई मुठभेड़ वाली जगह अरंडी के अलावा बोडका, गमपुर,डोडी तुमनार और तोड़का के जंगलों को भी असुरक्षित बताया गया है। पत्र में लिखा गया है कि नक्सली पिछले 1 साल से दहशत में जी रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के अरंडी मुठभेड़ जिसमें सुरक्षाबलाें ने 26 नक्सलियाें काे ढेर कर दिया था, उस जगह से जावनाें काे मारे गये नक्सलियाें के हथियार एवं नक्सल सामग्री के साथ नक्सलियों का एक पत्र भी मिला है। स्थानिय गोंडी भाषा में लिखे गए 2 पन्नों के इस पत्र में दाे साै पन्ने की कहानी का जिक्र है। पत्र नक्सली लीडर मोटू ने महिला नक्सली कमांडर मनकी के नाम लिखा है। जिसमें सुरक्षित तरीके से कहीं भी ठहर पाने को नक्सलियों ने मुश्किल बताया है। जरा सी आहट भी दहशत पैदा कर रही है। पत्र में हाल ही में हुई मुठभेड़ वाली जगह अरंडी के अलावा बोडका,गमपुर,डोडीतुमनार और तोड़का के जंगलों को भी असुरक्षित बताया है। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पिछले एक वर्ष से सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव के बीच साथी नक्सली दहशत में जी रहे हैं। संगठन के लाेग संगठन छाेड़कर भाग रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली खौफ में हैं। उनके कई सुरक्षित ठिकानों से उनके पैर उखड़ रहे हैं, वे अपना सुरक्षित ठिकाना छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। नक्सलियों के सेफ जोन में अब सुरक्षा बलों का कैंप खुलने से जवानों के कब्जे में पूरा इलाका है।

बस्तर आइजी सुंदराज पी. ने पहले ही नक्सलियाें काे चेतावनी देते हुए कह दिया है कि बस्तर में अब नक्सलियों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं रह गया है। नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापिस लौटें, वर्ना हमारे जवान उन्हें सबक सिखाकर रहेंगे।
MadhyaBharat 25 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.