Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
burhanpur, Driver dies , tractor-trolley overturns
बुरहानपुर । मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में निंबोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाड़ के पास बुधवार सुबह ताप्ती नदी के घाट से रेत लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुरहानपुर के आजाद नगर का रहने वाला चालक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बसाड़ रोड से होता हुआ बुरहानपुर की तरफ जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बसाड़ गांव के पास नेपा बसाड़ फाटे से पहले ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल टूट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गए। चालक ने ट्रैक्टर से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक आजाद नगर का रहने वाला था। अभी उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.