Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो पासपोर्ट व लाइसेंस होगा जब्तः एएसपी
meruth,  offer namaz , ASP
मेरठ । जुमा अलविदा और ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने सख्त आदेश जारी किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर (एएसपी सिटी) आयुष विक्रम ने बुधवार काे बताया कि अगर कोई सड़क पर नमाज पढ़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही उसका पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा।

 

रमजान के आखिरी अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर पर अदा की जाने वाली नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी सिटी ने सभी मुस्लिमों से कहा है कि ईदगाह और मस्जिद के अलावा कहीं भी नमाज न अदा करें। अगर कोई नमाजी सड़क पर नमाज पढ़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर नमाज पढ़ने पर पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया जाएगा। पिछले साल भी नमाज पढ़ने वाले 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई थी।

 

उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। लाेकल इंटेलीजेंस काे भी सक्रिय किया गया है।
MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.