Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
14 लाख के इनामी छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
dantewada, Six Naxalites , surrendered

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइए) के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 14 लाख के इनामी छह नक्सलियों ने आज बुधवार काे डीआरजी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

आत्मसमर्पित नक्सलियाें में शांति मंडावी पूर्वी बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 6 की सदस्य, इनामी आठ लाख, सुखराम उर्फ बादल उत्तर सब-जोनल सदस्य, इनामी तीन लाख, प्रकाश उर्फ चिन्ना बैयमपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनामी दाे लाख, मुकेश उर्फ कमलू सुंडाम–बैयमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, मुचाकी सन्नी बुरगुम आरपीसी केएएमएस एवं जोगा मुड़ाम परलागट्टा संघम सदस्य ने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आज आत्मसमर्पण कर दिया है। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और कृषि भूमि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। एसपी गौरव ने बताया कि रायलोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 221 इनामी सहित कुल 912 नक्सलीआत्मसमर्पण कर चुके हैं। 

 

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा भटके युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।  नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाके में लगातार खाेले जा रहे सुरक्षा कैंप से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य मुख्य धारा में वापस लाैट रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.