Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव
hazaribaag,Stone pelting,Ram Navami Mangala

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के दौरान, मंगला जुलूस के झंडा चौक पर जामा मस्जिद रोड के पास पहुंचते ही दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना के शहर में आग की तरह फैलते ही हजारों लोग जामा मस्जिद रोड पर पहुंच गए।
हालात को देखते हुए हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसका असर न होता देख पुलिस को गोली भी चलानी पड़ी। इस दौरान रामनवमी महा समिति के सदस्य, स्थानीय प्रशासन, समाज के प्रमुख लोग भीड़ को समझाने और स्थिति को नियंत्रण करने के प्रयास में जुटे रहे।
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने आज सुबह बताया कि दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।

MadhyaBharat 26 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.