Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस विधायक के बयान का उज्जैन में साधु-संतों ने किया विरोध
ujjain, Sadhus and saints , Congress MLA
उज्जैन । सतना जिले के अमरपाटन से कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह के साधु-संतों की तुलना सांड से करने पर विवाद छिड़ गया है। उनके बयान के बाद उज्जैन के महामंडलेश्वर, महंत और साधु-संत भड़क गए हैं। संतों ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं विधायक का सिर काटने और दौड़ा-दौड़ा कर पीटने की बात कही है।


दरअसल, कांग्रेस विधायक ने राजेंद्र सिंह बुधवार को सतना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा ने साधु-संत, संन्यासी, बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरों को छोड़ दिया जनता के बीच। जाओ हिंदुत्व की बात करो, भाजपा का प्रचार करो, सनातन की बात करो। और ये सांड.. चर रहे हैं दूसरों का खेत। ये जो भारत की पहचान है, धर्म निरपेक्षता की, समाजवाद की। संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती, सब कुछ चरमरा रही है।


साधु-संत, महामंडलेश्वर की तुलना सांड से करने की खबर उज्जैन के अखाड़ों में पहुंची तो यहां साधु-संतों ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कई साधु-संतों ने विधायक को सबसे घटिया विधायक बताया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटने तक की बात कही। संतों ने कहा कि ऐसे विधायकों के सर काटने का काम साधु करेंगे।


अयोध्या से आए संत शिवदास त्यागी ने कहा कि साधु-संतों को सांड बोला है। उन्होंने गलत बोला है। अगर हमारे महामंडलेश्वर आदेश करेंगे तो ऐसे राक्षस प्रवृत्ति के विधायकों के सिर काटने के काम युवा साधु करेंगे। विधायक माफी मांगे नहीं तो युवा साधु वध करने का काम करेगा। कांग्रेस अपनी मानसिकता को सुधार लें। वर्ना परिणाम भयानक होंगे।


इधर साधु महावीर नाथ ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह को सबसे घटिया विधायक बताया। उन्होंने कहा कि साधु संत को ये जानता नहीं है, कही मिल जाए तो दौड़कर दौड़कर पीटूंगा, जानवर जैसा बना दूंगा।

 

 

MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.