Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नारायणपुर में नक्सलियाें के आईईडी विस्फाेट से बस्तर फाइटर का एक जवान घायल
narayanpur,  Bastar fighter jawan, injured in IED blast
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकमेटा थाना अंतर्गत कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में बस्तर फाइटर का एक जवान नक्सलियाें के लगाये गये आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से घायल हाे गया है। उसे तत्काल घटनास्थल से पुलिस कैंप ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बस्तर आईजी ने इसकी पुष्टि की है।
 
अधिकारियों के मुताबिक थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत कैम्प कुतूल से आईटीबीपी, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए माेटरसाइकिल के माध्यम से कुतुल एवं नवीन कैम्प बेड़माकोटी के मध्य रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान लगभग 9:30 से 10:00 बजे के मध्य कैम्प कुतूल से 1.5 किमी की दूरी पर कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग में नक्सलियाें के लगाये गये आईईडी में विस्फाेट हुआ। आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के एक जवान के घायल हाे गया। जवान के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है, जिसके बाद उसे साथी जवानों ने मौके से निकाला और पुलिस कैंप लेकर गए। वहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिर घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि उस इलाके में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल उस इलाके में पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.