Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
हमारा सौभाग्य है हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया : जमाल सिद्दीकी
raipur,  Mother India, Jamal Siddiqui

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं एवं बच्चों को सौगात किट भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि आज मुसलमान जागरूक हो गया है। भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताने की साजिशें नाकाम हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों का साथ पहले ही आदिवासी, अनुसूचित जाति, और पिछड़ा वर्ग छोड़ चुके हैं, अब मुस्लिम भी भाजपा के साथ जुड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा करते हुए सिद्दीकी ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस इसीलिए है क्योंकि यह 'सेवा ही संगठन' के मूलमंत्र पर समाज के हर वर्ग के कल्याण का काम सतत करती है। हम सत्ता नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। इसीलिए तमाम विपक्षी दल आज बेचैन हैं और लगातार अफवाहों व साजिशों के जरिये मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन वे अपनी बदनीयती में कतई कामयाब नहीं होंगे।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मोर्चा के तत्वावधान में आगामी बैशाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर आदि पर्वों पर भी हर घर जाकर उन्हें त्योहार की बधाई और भेंट देकर मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी खुशियों में शरीक होंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार में सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह करने का काम किया है। आज देश के मुस्लिम जागरूक हो गए हैं। उन्हें देश का विकास करने वाला राजनेता चाहिए, इसलिए वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

इससे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा अजीम ने 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम के बारे में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों तक सभी योजनाएं पहुंचें, इसके लिए लगातार सरकार कार्य कर रही है। आज केन्द्र सरकार द्वारा सौगात के रूप में मुस्लिम बहनों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन सहित कई योजनाओं की सौगात दे रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार मुस्लिम बहनों को बिना किसी भेदभाव के महतारी वंदन योजना का लाभ दे रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।

इस मौके पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री मखमूर खान, मिर्जा एजाज बेग, तौकीर रजा, असगर अली, रजिया खान, रेशमा खान, रफी खान, याकुब गनी, नासिर खान, इस्माईल खान, रेहाना खान, सलमान अशरफी, सौरभ सिंह, मैरी फर्नांडीस, गगनदीप सिंह सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.