Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कठुआ के जंगल में ड्रोन से दिखा एक और पुलिसकर्मी का शव
jammu, Drone spotted, Kathua forest
जम्मू । जम्मू-संभाग के कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में मुठभेड़ वाले इलाके के आसपास ड्राेन की सहायता 
से शुक्रवार को एक और पुलिसकर्मी का शव देखा गया है। आतंकियाें से हुई इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियाें का बलिदान हुआ है।इसके साथ ही तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियाें काे भी ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलाें ने आज भी अपना अभियान जारी रखा
 है और शवों की बरामदगी के लिए कोशिश की जा रही है।
 
शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ वाले इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल करने के दाैरान एक और पुलिसकर्मी का शव देखा गया। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी बलिदान हुए हैं। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सफियान इलाके की तलाशी के लिए रातभर रुकने के बाद सेना और सीआरपीएफ की सहायता से पुलिस आज सुबह अलग-अलग दिशाओं से आगे बढ़ी जिसके बाद दूसरे दिन भी भारी गोलीबारी और विस्फोटों की तेज आवाजें आ रहीं हैं। गुरुवार को दिनभर चली मुठभेड़ में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन के तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे और तीन पुलिसकर्मी बलिदान हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी लापता था। इस मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित सात अन्य घायल हुए थे। शुक्रवार को ड्रोन की सहायता से मुठभेड़ वाले इलाके में 
लापता पुलिसकर्मी का शव देखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुबह होते ही शवों की बरामदगी के लिए अभियान फिर से शुरू किया।

 

MadhyaBharat 28 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.