Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के ओएसडी रहे आशीष वर्मा के निवास पर सीबीआई की दबिश
durg, CBI raids ,Ashish Verma

दुर्ग/रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे आशीष वर्मा के भिलाई स्थित वसुंधरा नगर आवास शनिवार को सीबीआई की टीम ने दबिश दी। फिलहाल चार अधिकारियों की टीम उनके घर पर छानबीन कर रही है। इससे पहले भी सीबीआई टीम ने उनके अवास पर छापा मारा था  

लेकिन वे घर पर नहीं थे।  

 

उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को सीबीआई ने भूपेश बघेल के निवास समेत राज्यभर में 33 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान भिलाई के वसुंधरा नगर स्थित आशीष वर्मा के घर पर भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन वे घर पर मौजूद नहीं थे। सीबीआई ने उनके घर को सील कर दिया था। आज उनकी अपील पर घर खोला गया, जिसके बाद सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी।

केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने 26 मार्च को रायपुर, भिलाई समेत दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सुबह दबिश दी थी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा,आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, केपीएस ग्रुप के प्रशांत त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के ओएसडी रह चुके मनीष बंछोर व आशीष वर्मा, निरीक्षक गिरीश तिवारी समेत 33 से अधिक ठिकाने शामिल थे।

 

 

MadhyaBharat 29 March 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.